विधानसभा व उप लोक सभा चुनाव को लेकर 2 प्रत्याशियों के गुटों में हुई हिंसक झड़प


पटना। विजय कुमार शर्मा। बिहार विधानसभा व उप लोक सभा चुनाव प्रचार प्रसार को लेकर वाल्मीकि नगर में शुक्रवार को 2 प्रत्याशियों के गुटों में हिंसक झड़प हुई। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री राजेश सिंह व स्थानीय वर्तमान विधायक रिंकू सिंह के गुट आपस में भिड़े जिसके द्वारा हुई आपसी हिंसक झड़प को लेकर कार्यकर्ताओं में फैली अफरातफरी का माहौल लोगों में चर्चा का विषय बन गया।

जगह जगह हो रही हिंसक झड़प की चर्चाएं सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार यह घटना धीरेंद्र प्रताप सिंह के घर के सामने वाल्मीकि नगर तीन आर्डि पुल के समीप मेन सड़क पर हुआ है।

स्थानीय बाल्मीकि नगर पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटी साथ ही मामला बगहा आरक्षी अधीक्षक महोदय के संज्ञान में पहुंचा। मामला किस कारण हुआ, यह अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि वायरल हो रहा वीडियो कुशीनगर केसरी अखबार व के के न्यूज़, लाइव 24 बिहार हेड विजय कुमार शर्मा के द्वारा सत्यता की पुष्टि की जा रही है। अब देखना यह है कि पुलिस व प्रशासन इस मामले में क्या संज्ञान ले रही है।

सूत्रों से यह भी पता चल रहा है कि प्रचार प्रसार करने गए प्रत्याशियों की गाड़ियां भी पुलिस व प्रशासन ने जप्त कर ली है। खबर लिखे जाने तक पुलिस और प्रशासन से इस विषय पर कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं की गई है।

सूत्रों ने बताया कि राजेश सिंह गाड़ी के अंदर बैठे हुए थे यदि बाहर आते तो कोई न कोई अनहोनी होने की संका जताया जा रही है। वरना इस घटना के झड़प में कुछ भी हो सकता था। यह घटना साजिश के तहत राजेश सिंह पर कराया जाने का बात बताया जा रहा है। जो विधानसभा चुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार प्रसार के दरमियान वाल्मिकी नगर वोट मांगने गए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *