अयोध्या: विवादित ढांचा विध्वंस मामले में आज मुरली मनोहर जोशी और कल आडवाणी दर्ज कराएंगे बयान


मुरली मनोहर जोशी

लखनऊ। अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस मामले में भाजपा के वयोवृद्ध मुरली मनोहर जोशी विशेष सीबीआई कोर्ट के समक्ष आज बयान दर्ज कराएंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विशेष कोर्ट में जोशी के बयान दर्ज किए जाएंगे।

वहीं इस मामले में शुक्रवार को लाल कृष्ण आडवाणी के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। आडवाणी भी विशेष कोर्ट के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराएंगे।

बता दें कि विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने अपने आदेश में बयान दर्ज करने की तारीख तय की थी। वहीं, 22 जुलाई को अदालत में सतीश प्रधान का भी बयान दर्ज किया गया।

इससे पहले सोमवार को विशेष अदालत में आरोपी सुधीर कक्कड़ का बयान दर्ज किया गया था। वह व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *