मोतिहारी: सामग्री कोषांग का किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी


पटना(मोतिहारी)। रविशंकर मिश्रा । बिहार विधानसभा आम चुनाव 2020 को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सामग्री कोषांग का औचक निरीक्षण किया गया है। वही निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नोडल पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

वही जिलाधिकारी द्वारा सामग्री कोषांग में हो रहे पैकेटिग की जाँच की गई। जिलाधिकारी ने सामग्री कोषांग के विधि व्यवस्था एवं किए जा रहे है कार्यो की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को सामग्री कोषांग में हो रहे कार्यो को जल्द पूर्ण करने एवं सामग्री कोषांग के साफ-सफाई को लेकर जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को नसीहत दी। वही जिलाधिकारी ने कोविड-19 के नियमो का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

उक्त मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक कोषांग के नोडल पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *