मंत्री अनिल राजभर ने बाढ़ प्रभावितों को वितरित की खाद्यान्न सामग्री किट


बहराइच – मा. मंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश श्री अनिल राजभर ने जनपद भ्रमण के दौरान तहसील कैसरगंज परिसर में तहसील कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत मंझारा तवक्कली के मजरा विधोरनपुरवा, दयालपुरवा, साइन फुलवारी, बाॅकेपुरवा, मंसूरपुरवा, नकऊदासपुरवा, इच्छारामपुरवा के 676 बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न सामग्री किट का वितरण किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज अरूण चन्द्र, तहसीलदार शिव प्रसाद, नायब तहसीलदार विजय कुमार व अल्पिका वर्मा सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारी व गणमान्यजन मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *