MHT CET Law Result 2020: आज निकलेगा रिजल्ट, यहां मिलेगा डायरेक्‍ट लिंक


MHT CET Law Result 2020

MHT CET Law Result 2020 @mahacet.org: MHT CET 3 Year LLB Result 2020: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र, आज 25 नवंबर को MAH LLB 3 Year CET 2020 परीक्षा का रिजल्‍ट जारी करने जा रहा है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर अपने रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने रिजल्‍ट चेक करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर सकते हैं। बता दें कि PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स) और PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) ग्रुप के लिए MHT CET 2020 परीक्षा का रिजल्ट 28 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

तीन साल के LLB कोर्सेज़ में प्रवेश के लिए MHT CET Law Exam 2020, 02 नवंबर और 03 नवंबर, 2020 को आयोजित किया गया था जबकि पांच वर्षीय LLB कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 11 अक्‍टूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा को पहले COVID-19 महामारी को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था।

MHT CET 3 Year Law Result 2020: ऐसे करें चेक।
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
स्‍टेप 2- ‘अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज’ सेक्शन में 3 साल के LLB प्रोग्राम पर क्लिक करें।
स्‍टेप 3- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्‍टेप 4- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर लॉगिन करें।
स्‍टेप 5- रिजल्ट सब्मिट करें और डाउनलोड करें।

महाराष्ट्र के सरकारी, सहायता प्राप्त कॉलेजों, विश्वविद्यालय विभागों, विश्वविद्यालय-प्रबंधित संस्थानों और गैर-कॉलेजों में तीन साल के LLB कार्यक्रम में प्रवेश के लिए MHT CET LLB परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। रिजल्‍ट जारी होते ही इसे चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो जाएगा। उम्‍मीदवार किसी भी अन्‍य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *