मध्य प्रदेश। एमपी की शिवराज सरकार ने राज्य में गायों के संरक्षण के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। शिवराज सरकार ने राज्य में गायों के संरक्षण के लिए ‘गौ कैबिनेट’ बनाने का फैसला लिया है। 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे इस कैबिनेट की पहली बैठक राज्य के आगर मालवा में बनाए गए गौ अभ्यारण्य में आयोजित की जाएगी। बता दें की यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज ने बुधवार सुबह ट्वीट कर दी।
शिवराज ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए ‘गौ कैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर आयोजित की जाएगी।’