चित्रकूट: राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से खिलेंगे छात्रों के चेहरे, 60 सवालों के जवाब में लैपटॉप, मोबाइल फोन, टैब


चित्रकूट। संजय साहू: राजीव गांधी जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से सैकड़ों सांत्वना पुरस्कार पाइए पिछले साल लगभग 5 लाख युवाओं ने भाग लिया था. इस वर्ष भी अब तक 2 लाख युवा करा चुके हैं पंजीकरण। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13-14 सितम्बर को द्वितीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिलास्तर पर प्रथम पुरस्कार लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार मोबाइल फोन और तृतीय पुरस्कार टैब दिया जाएगा। साथ ही साथ हर जिले में सैकड़ों सांत्वना पुरस्कार दिए जायेंगे और सभी प्रतिभागियों को ई प्रमाण पत्र भी मिलेगा। साथ ही भारत की वर्तमान स्थिति पर भी छात्रों से भारत की सशक्तिकरण की यात्रा विषय पर 60 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जायेंगे, जिनका जवाब उन्हें 30 मिनट में देना होगा।

इस प्रतियोगिता के जरिये भारत के स्वतंत्रता संग्राम, भारत का आर्थिक विकास, भारत में कल- कारखानों का विकास, भारत में विकास से जुड़ी मुख्य क्रांतियों, खाद्य सुरक्षा कानून, मनेरगा व ऐसी अन्य तमाम प्रगतिशील योजनाओं, राजीव गाँधी जी द्वारा किये गए विकास कार्यों, भारत में विज्ञान और तकनीकी का विकास, भारत में कला व साहित्य का विकास आदि मुद्दों पर छात्र- छात्राओं के ज्ञान की परख कर उनसे इन विषयों पर संवाद स्थापित किया जाएगा।

इस परीक्षा में 16 से 22 वर्ष के बीच ले छात्र छात्राएं उत्तर प्रदेश के युवा भाग ले सकते हैं. परीक्षा में भाग लेने के लिए उन्हें www.YUVAJOSH.IN पर रजिस्टर करना है। परीक्षा ऑनलाइन होगी और परीक्षा देने के लिए रजिस्टर करने वालों को मेसेज के द्वारा एक लिंक भेजा जाएगा, जिस लिंक पर विद्यार्थी परीक्षा दे सकते हैं। विद्यार्थी www.YUVAJOSH.IN पर लाग इन करके भी परीक्षा दे सकते हैं। सोशल मीडिया के जरिये भी इसका जोर- शोर से प्रचार किया जा रहा है। हमारे सोशल मीडिया पेजों फेसबुक (YuvaJosh20) ट्विटर (@YuvaJosh20), इन्स्टा ग्राम (YuvaJosh20) पर परीक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियां समय- समय पर दी जाती रहेंगी और हर दिन एक सवाल के जरिये सोशल मीडिया पर भी क्विज शुरू किया जाएगा. 5 सही सवालों का जवाब देने वालों को यहाँ भी पुरस्कार मिलेगा।

वही पत्रकार वार्ता के दौरान कुशल पटेल ने बताया कि पिछले साल राजीव गाँधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को भारी सफलता मिली थी। परीक्षा में लगभग 5 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस वर्ष भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में अभी तक 2 लाख लोग रजिस्टर कर चुके हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडे उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनकर सचिव संत राम पटेल वीरेंद्र सिंह आदि सभी कांग्रेसी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *