अयोध्या: महंत नृत्यगोपालदास के स्वास्थ्य लाभ के लिए यज्ञ पूजन का हुआ आयोजन


अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास के स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिरों में यज्ञ पूजन शुरू हो गया है।यह पूजन सरयू तट रामादल ट्रस्ट में किया गया। पंडितों ने बताया की महंत नृत्यगोपालदास के स्वास्थ्य लाभ के लिए रोगनाशक आयुवर्धक मृत्यु संजीवनी महा मृत्युंजय यज्ञ किया जा रहा है।

आपको बता दें की यह यज्ञ तीन दिन तक चलेगा। इस पूजा में खस मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक किया जाएगा। वहीँ मणिराम दास छावनी में भी महंत नृत्यगोपालदास पूजा शुरू हो चुकी है। आपको बता दें की छावनी महंत नृत्यगोपालदास का स्थान है। यह पूजा महंत नृत्यगोपालदास के सीघ्र स्वस्थय लाभ की कामना के साथ शुरू हुआ है।

हाल ही में महंत नृत्यगोपालदास की मथुरा में तबियत खराब हो गयी थी। जांच करवाने पर वो कोरोना पॉजिटिव निकले जिसके तुरंत बाद उन्हें मेदांता में किया भर्ती गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *